भारतीयों को निकालने के लिए ईरान खोलेगा अपना एयरस्पेस, आज रात दिल्ली पहुंचेंगे 1000 नागरिक

ईरान और इजराइल के बीच छिड़े संघर्ष के बीच ईरान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए भारत द्वारा 'ऑपरेशन सिंधु' शुरू किए जाने के दो दिन बाद यह फैसला लिया गया है।

Indian Students Evacuation From Iran: ईरान ने इजराइल के साथ संघर्ष के बीच अपने हवाई क्षेत्र को को खोलने का फैसला किया है जिससे यहां फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए उड़ानें संचालित की जा सकेंगी। इसके लिए मशहद से महान एयर चार्टर्ड उड़ानों की व्यवस्था की गई है, ताकि करीब 1,000 भारतीयों को वापस घर लाया जा सके। इनमें से पहली उड़ान आज रात दिल्ली में उतरने वाली है।

Indians in Iran

ईरान में फंसे भारतीयों को निकालने का मिशन

चार्टर्ड विमानों का इंतजाम

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, ईरानी अधिकारियों ने पुष्टि की कि हमने उन भारतीयों के लिए ये चार्टर्ड उड़ानें निर्धारित की हैं, जो बाहर निकलना चाहते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्रीय तनाव के बीच भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। ईरान और इजराइल के बीच छिड़े संघर्ष के बीच ईरान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए भारत द्वारा 'ऑपरेशन सिंधु' शुरू किए जाने के दो दिन बाद यह फैसला लिया गया है।

End of Feed