दुनिया

शादी का झांसा देकर कईयों को फांसा और 200 महिलाओं से की हैवानियत! ईरान ने सार्वजनिक रूप से दी फांसी

Iran: पिछले दो दशक में कई महिलाओं से दुष्कर्म के दोषी एक ईरानी व्यक्ति को सार्वजनिक रूप से फांसी पर लटका दिया गया। बता दें कि करीब 200 महिलाओं ने दवा की दुकान और एक जिम चलाने वाले 43 वर्षीय सलामत पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। ऐसा आरोप था कि उसने पिछले 20 वर्ष में कई अपराधों को अंजाम दिया।

Image

ईरान ने दुष्कर्मी को दी फांसी

Photo : iStock

Iran: पिछले दो दशक में कई महिलाओं से दुष्कर्म के दोषी एक ईरानी व्यक्ति को सार्वजनिक रूप से फांसी पर लटका दिया गया। ईरान के सरकारी मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी।

क्या है पूरा मामला?

सरकारी ‘आईआरएएन’ अखबार ने बताया कि देश के उच्चतम न्यायालय ने अक्टूबर की शुरुआत में मोहम्मद अली सलामत की मौत की सजा बरकरार रखी थी जिसके बाद उसे फांसी दे दी गयी। उसे मंगलवार सुबह पश्चिमी हमेदान शहर में एक कब्रिस्तान में मौत की सजा दी गयी।

200 महिलाओं से हैवानियत

करीब 200 महिलाओं ने दवा की दुकान और एक जिम चलाने वाले 43 वर्षीय सलामत पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। ऐसा आरोप था कि उसने पिछले 20 वर्ष में कई अपराधों को अंजाम दिया।

ईरानी मीडिया में आयी खबरों में कहा गया है कि कई मामलों में सलामत ने महिलाओं को शादी का प्रस्ताव देने के बाद या प्रेम प्रसंग के दौरान उनका दुष्कर्म किया। उसने कुछ महिलाओं को कथित तौर पर गर्भपात की दवाएं भी दीं, जो ईरान में गैरकानूनी है।

कब हुई थी गिरफ्तारी?

उसे जनवरी में गिरफ्तार किया गया था। इसे ईरान में एक अपराधी द्वारा दुष्कर्म के सबसे अधिक अपराध को अंजाम देने का मामला बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के बाद सैकड़ों लोग शहर के न्याय विभाग के सामने एकत्रित हो गए थे और उन्होंने सलामत को फांसी देने की मांग की थी। ईरान में दुष्कर्म और व्यभिचार के लिए मौत की सजा का प्रावधान है।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article