Iran-Israel War: धमाकों से फिर दहला इजरायल, हिजबुल्लाह ने दागे 105 रॉकेट; लेबनान से सीरिया की ओर भागे लोग

Iran-Israel War: हिजबुल्लाह ने इजरायल पर 100 से ज्यादा रॉकेट दागकर एक बार फिर दहशत फैला दी। खाड़ी, अपर गैलिली और सेंट्रल गैलिली की ओर लगभग 105 रॉकेट दागे गए, जिससे कुछ लोग घायल हुए हैं। लगातार हमलों से प्रभावित लोग लेबनान से सीरिया की ओर जा रहे हैं।

Iran-Israel War: इजरायली सेना ने कहा कि हिजबुल्लाह ने मंगलवार को हाइफा खाड़ी, अपर गैलिली और सेंट्रल गैलिली की ओर लगभग 105 रॉकेट दागे। हमले का मुकाबला करने के लिए इंटरसेप्टर तैनात किए गए हैं। मैगन डेविड एडोम रेस्क्यू सर्विस ने बताया कि 70 वर्षीय एक महिला छर्रे लगने से घायल हो गई और उसे अस्पताल ले जाया गया। हाइफा के उत्तर में स्थित शहर किरयात याम में एक और रॉकेट ने एक आवासीय इमारत को निशाना बनाया। यह जानकारी इजरायल के सरकारी स्वामित्व वाले कान टीवी समाचार ने दी। सेना ने कहा कि अधिकांश प्रक्षेपास्त्रों को इजरायल वायु सेना के हवाई रक्षा प्रणाली द्वारा रोक दिया गया।

Iran-Israel War: धमाकों से फिर दहला इजरायल, हिजबुल्लाह ने दागे 105 रॉकेट; लेबनान से सीरिया की ओर भागे लोग

गाजा में फिलिस्तीनियों का समर्थन

हिजबुल्लाह ने मंगलवार को एक बयान में पुष्टि की कि उसने गाजा में फिलिस्तीनियों का समर्थन करने, लेबनान और उसके लोगों की रक्षा करने, शहरों, गांवों और नागरिकों पर बर्बर इजरायली आक्रमण का जवाब देने के लिए उत्तरी इजरायली शहर हाइफा और क्रेयोट क्लस्टर को दोपहर में मिसाइलों की एक बड़ी बौछार से निशाना बनाया। बता दें क्रेयोट कलस्टर में हाइफा के चार छोटे शहर और दो पड़ोसी इलाके शामिल हैं।

End of Feed