'US ने पार की सारी लक्ष्मण रेखाएं', अब मॉस्को की शरण लेगा ईरान; पुतिन से मिलेंगे विदेश मंत्री अरागची

Israel Iran War: इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष में अमेरिका की एंट्री होने से खलबली मच गई। इस बीच, ईरान ने मॉस्को से मदद की गुहार लगाने का मन बनाया है। ईरान के विदेश मंत्री ने रविवार को कहा कि वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करने के लिए रविवार को मॉस्को जाएंगे।

Israel Iran War: इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष में अमेरिका की एंट्री होने से खलबली मच गई। अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु स्थलों को निशाना बनाकर बमबारी की है। इस बीच, ईरान ने मॉस्को से मदद की गुहार लगाने का मन बनाया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने रविवार को कहा कि वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करने के लिए रविवार को मॉस्को जाएंगे।

Russia Putin

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

विदेश मंत्री ने क्या कुछ कहा?

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने कहा कि उनका देश अपने विभिन्न परमाणु स्थलों पर अमेरिकी हमलों के जवाब में आगे जो भी कार्रवाई करेगा उसके लिए वाशिंगटन 'पूरी तरह जिम्मेदार' होगा। उन्होंने कहा कि उनके परमाणु प्रतिष्ठानों पर अमेरिकी हमले के बाद कोई कूटनीतिक रास्ता नहीं बचा है।

End of Feed