ईरान ने UAE की ओर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें, दुबई में बजा इमरजेंसी अलर्ट; खाड़ी में फिर बढ़ा तनाव

अमेरिका और ईरान के बीच मध्य पूर्व में लड़ाई रोकने के लिए हुआ समझौते की अवधि समाप्त हो चुकी है और दोनों के बीच बातचीत और कूटनीतिक प्रयासों को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है। क्षेत्र में सैन्य तनाव बढ़ने के साथ खाड़ी देशों की सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ रही है।

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच मंगलवार को तेहरान ने यूएई की ओर मिसाइलें दागी हैं। जिसके बाद संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हड़कंप मच गया। इसके बाद दुबई और शारजाह समेत कुछ इलाकों में लोगों के मोबाइल फोन पर इमरजेंसी अलर्ट भेजा गया और उन्हें तत्काल सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी गई।

ईरान ने दागी यूएई की ओर बैलेस्टिक मिसाइल।

ईरान ने दागी यूएई की ओर बैलेस्टिक मिसाइल। (सांकेतिक तस्वीर)

UAE के रक्षा मंत्रालय ने इस हमले के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहली मिसाइल देश की क्षेत्रीय जलसीमा के बाहर गिरी,जबकि दूसरी मिसाइल UAE की क्षेत्रीय जलसीमा के भीतर जा गिरी। इस हमले के बाद यूएई ने सख्त रुख अपनाया है। यूएई के रक्षा मंत्रालय ने साफ कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियां किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए तैयार हैं।

End of Feed