ईरान का दावा, बहरीन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला, पैट्रियट एयर डिफेंस रडार को बनाया निशाना

IRGC ने स्पष्ट किया है कि यह ऑपरेशन अमेरिकी ड्रोन (MQ-1 और MQ-9) द्वारा ईरानी हवाई क्षेत्र के बार-बार कथित उल्लंघन और ईरान के हेंगम द्वीप पर स्थित एक रडार प्रतिष्ठान पर हुए हमले के जवाब में किया गया है।

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने बहरीन स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों पर एक संयुक्त मिसाइल और ड्रोन ऑपरेशन को अंजाम देते हुए अमेरिका के दो 'पैट्रियट एयर डिफेंस रडार' को निशाना बनाया है। ईरान के सरकारी प्रसारक IRIB द्वारा जारी बयान के मुताबिक, IRGC की एयरोस्पेस फोर्स ने बहरीन के अल-रिफा (al-Riffa) और अवाली (Awali) सैन्य ठिकानों पर मौजूद अमेरिकी रक्षा प्रणालियों पर यह कार्रवाई की।

US Iran war

ईरान ने किया हमले का दावा (AI Image)

हेंगम द्वीप पर हमले का बदला

IRGC ने स्पष्ट किया है कि यह ऑपरेशन अमेरिकी ड्रोन (MQ-1 और MQ-9) द्वारा ईरानी हवाई क्षेत्र के बार-बार कथित उल्लंघन और ईरान के हेंगम द्वीप (Hengam Island) पर स्थित एक रडार प्रतिष्ठान पर हुए हमले के जवाब में किया गया है। आगे किसी भी घुसपैठ के खिलाफ सख्त चेतावनी देते हुए IRGC ने ईरानी हवाई क्षेत्र को अपनी "रेड लाइन" करार दिया है। ईरानी सेना ने कहा है कि अगर भविष्य में कोई भी उल्लंघन हुआ, तो इसका कठोर और निर्णायक जवाब दिया जाएगा।

End of Feed