होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन पनडुब्बी पर ईरान ने कर लिया कब्जा! ईरान के दावे से मचा हड़कंप, IRGC बोला- वीडियो जारी करेंगे

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य पहले से ही तनाव का बड़ा केंद्र बना हुआ है। ईरान ने युद्ध शुरू होने के बाद से इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर नाकाबंदी लागू कर रखी है।

ईरान ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य में एक अमेरिकी मानवरहित पनडुब्बी को अपने कब्जे में लेने का दावा किया है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने मंगलवार को ये दावा किया। ईरानी नौसेना ने कहा कि उसने मंगलवार तड़के एक खुफिया और सैन्य अभियान के दौरान इस अमेरिकी पनडुब्बी पर कब्जा जमाया।

अमेरिकी ड्रोन पनडुब्बी पर ईरान ने किया कब्जे का दावा।

अमेरिकी ड्रोन पनडुब्बी पर ईरान ने किया कब्जे का दावा।

आईआरजीसी ने सरकारी टेलीविजन पर जारी बयान में कहा कि एक बेहद जटिल ऑपरेशन के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। साथ ही उसने कहा कि ये अमेरिकी सेना की आधुनिक और अत्याधुनिक मानवरहित पनडुब्बियों में से एक है।

End of Feed