ईरान में नोबेल विजेता नरगिस मोहम्मदी फिर हुईं गिरफ्तार, आखिर क्यों किया गया जबरन अरेस्ट?

Iran Nobel Winner Narges Mohammadi Arrested: ईरान में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी को गिरफ्तार किया गया है। मोहम्मदी एक दिवंगत मानवाधिकार वकील की स्मृति सभा में गई थी। इस दौरान उन्हें ईरानी सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार कर लिया। ​​​​मोहम्मदी को साल 2023 में नोबेल शांति पुरस्कार मिला था. उनकी फाउंडेशन ने बताया कि उन्हें मशहद में खोसरो अलिकोरदी के सम्मान में आयोजित एक समारोह के दौरान गिरफ्तार किया गया।

Iran Nobel Winner Narges Mohammadi Arrested: ईरान में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी को गिरफ्तार किया गया है। मोहम्मदी एक दिवंगत मानवाधिकार वकील की स्मृति सभा में गई थी। इस दौरान उन्हें ईरानी सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार कर लिया। 53 वर्षीय मोहम्मदी 2024 से मेडिकल ग्राउंड पर अस्थायी रिहाई पर थीं।

noble winner arrest

नोबेल शांति विजेता नरगिस मोहम्मदी हुईं गिरफ्तार।(फोटो सोर्स: @NobelPrize)

12 दिसंबर को उनके समर्थकों ने दावा किया है कि जब वह एक मानवाधिकार वकील की श्रद्धांजलि सभा में पहुंची थीं, तभी उन्हें वहां से जबरन अरेस्ट कर लिया गया। इस पूरे मामले पर अभी ईरान की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। इससे पहले मोहम्मदी को 13 बार गिरफ्तार किया जा चुका है, पांच बार दोषी ठहराया जा चुका है और कुल 31 साल की जेल की सजा सुनाई गई है।

End of Feed