होर्मुज संकट: बांग्लादेश को बड़ी राहत, ईंधन से भरे 6 जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने पर ईरान राजी

ढाका में ईरानी राजदूत जलील रहीमी जहानाबादी ने ढाका एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ईरान नहीं चाहता कि बांग्लादेशियों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना करना पड़े और होर्मुज के रास्ते ईंधन परिवहन के लिए सभी जरूरी मदद प्रदान करेगा।

ईरान ने बुधवार को कहा कि उसकी सुरक्षा परिषद ने पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करने के लिए इंतजार कर रहे बांग्लादेश के छह ईंधन ले जाने वाले जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने की मंजूरी दे दी है। बांग्लादेश में पेट्रोलियम भंडार लगातार घट रहे हैं, जो आयातित ईंधन पर अत्यधिक निर्भर है। ऐसे में कतर से पांच एलएनजी खेप और सऊदी अरब से एक कच्चे तेल की खेप, जिनमें लगभग 5 लाख टन एलएनजी और लगभग 79,000 टन कच्चा तेल है, होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करने के लिए इंतजार कर रही हैं।

Hormuz crisis

बांग्लादेश को मिलेगी ईरान से राहत (फाइल फोटो)

ईरान ने बांग्लादेश को दिया कठिनाई दूर करने का भरोसा

End of Feed