IPL के संस्थापक ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा- अब यूके मेरा घर है

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपनी खुशी साझा करते हुए ललित मोदी ने बताया कि उन्हें 15 सितंबर 2026 को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में एक विशेष समारोह के दौरान आधिकारिक रूप से ब्रिटिश नागरिकता प्रदान की गई ....

Lalit Modi Announces British Citizenship: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक और पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन की नागरिकता हासिल कर ली है। उन्होंने प्रसिद्ध ऑक्सफोर्ड यूनियन (Oxford Union) में अपने संबोधन के दौरान इस बात की घोषणा की और इसे अपने जीवन का एक गर्व और महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया है। बता दें कि ललित मोदी साल 2010 में आईपीएल (IPL) से जुड़े वित्तीय अनियमितताओं और विवादों के सामने आने के बाद भारत छोड़कर ब्रिटेन चले गए थे। भारत छोड़ने के बाद से ही वे लगातार यूनाइटेड किंगडम में रह रहे हैं।

Lalit modi

ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता

कहा- 'यूके मेरा घर है'

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपनी खुशी साझा करते हुए ललित मोदी ने बताया कि उन्हें 15 सितंबर 2026 को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में एक विशेष समारोह के दौरान आधिकारिक रूप से ब्रिटिश नागरिकता प्रदान की गई। उन्होंने अपने संदेश में कहा, "ब्रिटिश होना एक ऐसा सौभाग्य और जिम्मेदारी है जिसे मैं गर्व, कृतज्ञता और अपनेपन की गहरी भावना के साथ अपनाता हूं। यूनाइटेड किंगडम कई वर्षों से मेरा घर रहा है। यह एक ऐसा देश है जिसके लोगों, संस्थाओं, परंपराओं और मूल्यों की मैं गहरी प्रशंसा करता हूं।" इस घोषणा को खास बनाते हुए उन्होंने ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स तृतीय के जन्मदिन का भी जिक्र किया और अपने संदेश का अंत "God Save the King!" के साथ किया।

End of Feed