इंडोनेशिया और श्रीलंका में लोगों को पहुंचाई जा रही मदद, भयानक बाढ़ से पूरे एशिया में 1,300 से ज्यादा लोगों की मौत

बाढ़ का पानी अब काफी हद तक कम हो गया है, लेकिन तबाही का आलम ये है कि लाखों लोग अभी भी शेल्टर में रह रहे हैं और साफ पानी और खाना पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सुमात्रा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 712 हो गई, लेकिन लापता लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।

Indonesia-Sri Lanka Flood Update: इंडोनेशिया और श्रीलंका की सरकारों और सहायता ग्रुप्स ने मंगलवार को भयंकर बाढ़ में फंसे लाखों लोगों तक मदद पहुंचाने का काम किया। इन दो देशों समेत एशिया के कुल चार देशों में बाढ़ जैसी आपदा के कारण 1,300 से ज्यादा लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

flood (1)

भयानक बाढ़ से पूरे एशिया में 1,300 से ज्यादा लोगों की मौत (AP)

पिछले हफ्ते मॉनसून सीजन के कारण खतरनाक बाढ़ और दो अलग-अलग ट्रॉपिकल साइक्लोन की वजह से श्रीलंका और इंडोनेशिया के सुमात्रा, दक्षिणी थाईलैंड और उत्तरी मलेशिया के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई।

End of Feed