इंडोनेशिया के जावा द्वीप में भीषण लैंडस्लाइड: दो की मौत और 21 लापता, बचाव अभियान जारी

Indonesia Landslide: इंडोनेशिया के जावा द्वीप में लगातार हो रही बारिश के कारण यहां भीषण भूस्खलन हुआ है, जिसमें अब तक 2 लोगों की मौत की खबर सामने आई है और करीब 21 लोग लापता बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा और बचाव अभियान की शुरुआत की गई।

इंडोनेशिया के जावा द्वीप में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण भीषण भूस्खलन हो गया है। इस भूस्खलन से यहां जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि इस लैंडस्लाइड में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि इस घटना में 21 अन्य लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनके मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, यह भूस्खलन केंद्रीय जावा प्रांत के 3 गांवों में हुआ। ये वही गांव हैं, जहां कई दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। इसी वजह से दर्जनों घर बुरी तरह से प्रभावित हो गए हैं।

Indonesia Landslide (Photo-Canva)

इंडोनेशिया के जावा द्वीप में भीषण भूस्खलन (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बता दें कि इंडोनेशिया, जो कि 17,000 द्वीपों वाला एक देश है, अक्टूबर से मार्च के बीच होने वाली भारी मौसमी बारिश के दौरान अक्सर ही बाढ़ और भूस्खलन जैसी घटनाओं का सामना करना पड़ता है। यहां लाखों लोग पहाड़ी क्षेत्रों के आसपास निवास करते हैं, जिसके कारण भूस्खलन के कारण लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त होता है और उनकी जान पर खतरा बना रहता है।

End of Feed