Russia में फंसा AI का विमान: हिंदुस्तानियों की मदद को यूं दौड़ी चली आई फिरंगी महिला, बोली- मैं इंडियन फिल्मों संग बड़ी हुई और...

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jun 10, 2023, 03:24 PM IST

दरअसल, एअर इंडिया के प्लेन में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके चलते वह रूस के मगदान में फंस गया था। इस फ्लाइट में 216 यात्रियों और चालक दल के 16 सदस्य सवार थे। ये लोग दो दिनों से फंसे हुए थे। विमानन कंपनी ने ‘काफी अधिक देरी’ के लिए ग्राहकों से माफी मांगी। साथ ही कहा कि टिकट का पूरा पैसा लौटाया जाएगा और एयर इंडिया से भावी यात्रा के लिए वाउचर भी दिए जाएंगे।

भारत और रूस की दोस्ती पूरी दुनिया में जगजाहिर है। हाल ही में इस बात की बानगी फिर से देखने को मिली। वह भी तब, जब रूस में एयर इंडिया (एआई) की एक फ्लाइट फंस गई थी। हैरान-परेशान हिंदुस्तानी यात्रियों की मदद के लिए तब एक फिरंगी महिला पहुंची थीं। वह भी अपने काम से ब्रेक लेकर। महिला ने अपने डायरेक्टर को बताया कि वह भारतीयों की मदद के लिए जा रही है। उनके मुताबिक, अगर हम एक-दूसरे की मदद नहीं करेंगे तो कौन करेगा?

मदद करने वाली महिला ने बताया- हमें एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। अगर आज हम (रूस) करेंगे तो कल वे (इंडिया और वहां के लोग) भी हमारी हेल्प करेंगे। मैं इंडियन फिल्म के साथ बड़ी हुई हूं। मिथुन चक्रवर्ती, ऋषि कपूर और राज कपूर को जानती हूं। जिम्मी-जिम्मी आजा आजा गाना भी मैंने सुना है (मुस्कुराते हुए...)।

End of Feed