पाकिस्तान पहुंचकर फेसबुक फ्रेंड से शादी करने वाली अंजू का नया वीडियो सामने आया है इस वीडियो में अंजू बुर्के में नजर आ रही है, वीडियो में अंजू के पास ही नसरुल्ला और उसके दोस्त डिनर करते नजर आ रहे हैं, इस वीडियो में बुर्के में दिख रही महिला अंजू और टोपी पहना शख्स नसरुल्लाह बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- Pakistan गई Anju से Nasrullah के निकाह के बाद, पिता को झकझोर दिया, Anju हमारे लिए मर गई ?
दरअसल, पति और परिवार वालों को धोखा देकर पाकिस्तान पहुंची राजस्थान के भिवाड़ी की अंजू चर्चा में है, अंजू की रिलेशनशिप पर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं।
पाकिस्तान की खूबसूरती की खूब तारीफ की
पाकिस्तान पहुंचकर अपने प्रेमी से शादी करने खैबर पख्तूनख्वा पहुंची भारतीय महिला अंजू ने अपने नए वीडियो में पाकिस्तान की खूबसूरती की खूब तारीफ की थी। अंजू 23 जुलाई को पाकिस्तान में अपने प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने के लिए सीमा पार कर गई थी। जोड़े का एक वीडियो पहले ही आ चुका है। अब उनका दूसरा वीडयो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जहां उन्हें पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अपर दीर में पर्यटन स्थलों का मजा लेते देखा जा सकता है।
फेसबुक पर दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया
नुमान खान नामक ब्लॉगर द्वारा रिकॉर्ड किए गए 4 मिनट लंबे वीडियो में अंजू को पाकिस्तान की सुंदरता की तारीफ करते हुए दिखाया गया है। राजस्थान के भिवाड़ी जिले की विवाहित भारतीय महिला अंजू अपने प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने के लिए पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत तक गई, जिससे उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया था। दोनों ने 25 जुलाई को शादी भी कर ली। अंजू ने इस्लाम धर्म अपनाकर अपना नाम फातिमा रख लिया।
दोनों के निकाह के समय वहां बड़ी संख्या में पुलिसवाले मौजूद रहे
दोनों के निकाह के समय वहां बड़ी संख्या में पुलिसवाले मौजूद रहे। बंदूकों की साए में अंजू का निकाह हुआ। अंजू भारत में पहले से शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे हैं। यह निकाह सभी को चौंका गया है क्योंकि अंजू कह चुकी है कि वह वैध वीजा के जरिए अपने प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने आई है। उसका शादी करने का कोई इरादा नहीं है। वह कुछ दिन में भारत लौट आएगी। जिओ टीवी की मुताबिक यह शादी अपर दीर की एक अदालत में हुई।
