माली में अगवा भारतीय मूल का हीरा कारोबारी रिहा, परिवार ने चुकाई 44 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फिरौती

अपहरणकर्ताओं ने शुरुआत में उनकी रिहाई के बदले करीब 100 करोड़ रुपये (10 मिलियन यूरो) की मांग की थी। हालांकि, अमेरिका में रहने वाले धीरू रमानी के परिवार ने अपहरणकर्ताओं के साथ बातचीत कर फिरौती की रकम को कम कराया और 4 मिलियन यूरो पर सौदा तय किया।

Diamond Merchant Abducted in Mali: पश्चिम अफ्रीकी देश माली (Mali) में अप्रैल महीने में अगवा किए गए भारतीय मूल के एक बुजुर्ग हीरा कारोबारी को करीब तीन महीने बाद बंधककर्ताओं के चंगुल से रिहा करा लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, उनकी रिहाई के लिए उनके परिवार को 4 मिलियन यूरो (लगभग 44 करोड़ रुपये) की भारी-भरकम फिरौती चुकानी पड़ी है। 100 करोड़ रुपये मांगी गई थी फिरौतीखबरों के मुताबिक, 75 वर्षीय हीरा व्यापारी धीरू रमानी को तीन महीने पहले माली से अगवा किया गया था, जहां उन्होंने हाल ही में एक सोने की खदान खरीदी थी और पिछले कुछ समय से वहीं रह रहे थे।

Mali

माली में भारतीय मूल का व्यापारी किडनैप (File photo)

रिहाई के बदले करीब 100 करोड़ रुपये मांगे थे

अपहरणकर्ताओं ने शुरुआत में उनकी रिहाई के बदले करीब 100 करोड़ रुपये (10 मिलियन यूरो) की मांग की थी। हालांकि, अमेरिका में रहने वाले धीरू रमानी के परिवार ने अपहरणकर्ताओं के साथ बातचीत कर फिरौती की रकम को कम कराया और 4 मिलियन यूरो पर सौदा तय किया। जांच में जुटी स्थानीय पुलिस, सरकारी एजेंसियां शामिल नहींसूरत के एक उद्योग सूत्र ने बताया कि धीरू रमानी अब सुरक्षित हैं और उन्हें माली की राजधानी बमाको लाया गया है।

End of Feed