अमेरिका में निशाने पर भारतीय नागरिक, डकैती के दौरान शख्स की गोली मारकर हत्या

अमेरिका में भारतीयों को निशाना बनाए जाने का दौर जारी है। डलास में एक डकैती के दौरान भारतीय नागरिक गोपीकृष्ण की हत्या कर दी गई।

Indian National Killed in USA: अमेरिका के टेक्सास राज्य के एक दुकान में डकैती के दौरान 32 वर्षीय एक भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दसारी गोपीकृष्ण के रूप में की गई है और वह आंध्र प्रदेश के बापटला जिले का रहने वाला था। वह आठ महीने पहले ही अमेरिका आया था। यह घटना 21 जून को डलास के प्लीजेंट ग्रोव में एक दुकान पर हुई। रविवार को योग दिवस कार्यक्रम के लिए डलास में मौजूद महावाणिज्य दूत डी. सी. मंजूनाथ ने बताया कि यह घटना अर्कांसस में हुई गोलीबारी से संबंधित नहीं है, जैसा कि विभिन्न स्रोतों द्वारा पहले बताया गया था।

Crime News

अमेरिका में भारतीय नागरिक की हत्या

डकैती के दौरान मारी गोली

गोपीकृष्ण के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मंजूनाथ ने कहा, हम टेक्सास के डलास के प्लीजेंट ग्रोव में डकैती के दौरान गोलीबारी की घटना में भारतीय नागरिक दसारी गोपीकृष्ण की मौत के बारे में जानकर बहुत दुखी हैं और उनके परिवार के सदस्यों के संपर्क में हैं। भारतीय संगठनों के सहयोग से वाणिज्य दूतावास पोस्टमार्टम और मृत्यु प्रमाण पत्र सहित स्थानीय औपचारिकताओं के बाद गोपीकृष्ण के शव को भारत वापस भेजने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है।

End of Feed