टेक्सास में भारतीय नागरिक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि लेकिन अक्षय गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। उसने बताया कि संदिग्ध की पहचान 31 वर्षीय दीपक कंडेल के रूप में हुई।जांच में पता चला कि कंडेल बस में गुप्ता के बगल में बैठा था तभी उसने बिना उकसावे के गुप्ता की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया।

Indian man killed in US : अमेरिकी प्रांत टेक्सास के ऑस्टिन में बस में 30 वर्षीय भारतीय युवक की चाकू से हमला करके हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। ऑस्टिन पुलिस विभाग ने एक बयान में कहा कि घटना 14 मई की शाम की है जब अक्षय गुप्ता सरकारी बस से यात्रा कर रहा था। बस में किसी व्यक्ति को चाकू मारे जाने की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

Indian Man Killed in US

टेक्सास में भारतीय की चाकू मारकर हत्या।

आरोपी को ट्रैविस काउंटी जेल में रखा गया

पुलिस ने बताया कि लेकिन अक्षय गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। उसने बताया कि संदिग्ध की पहचान 31 वर्षीय दीपक कंडेल के रूप में हुई। जांच में पता चला कि कंडेल बस में गुप्ता के बगल में बैठा था तभी उसने बिना उकसावे के गुप्ता की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। बस रुकते ही कंडेल अन्य यात्रियों के साथ वाहन से बाहर निकल गया। पुलिस अधिकारियों ने कुछ देर बाद ही कंडेल का पता लगाकर उसे हिरासत में ले लिया।

End of Feed