भारत की अंजू Facebook फ्रेंड नसरुल्लाह के प्यार में पहुंची पाकिस्तान, सीमा हैदर से उलट और दिलचस्प है कहानी

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jul 24, 2023, 12:30 AM IST

Indian Girl Anju in Pakistan: पाकिस्तान के पत्रकारों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि भारत से एक अंजू नाम की लडकी आई है, वो फेसबुक पर नसरूल्लाह से दोस्ती कर पाकिस्तान के खैबर पख्तुनवा पहुंच गई है।

पाकिस्तान के एक लड़के के प्यार में दिल्ली की युवा लड़की जिसका नाम अंजू है वो, खैबर पख्तूनख्वा सुदूर और पिछड़े इलाके में पहुंच गई है, इस बात की स्थानीय लोगों ने पुष्टि की है। भारतीय लड़की अंजू का कहना है कि हमारी फेसबुक दोस्ती प्यार में बदल गई है और मैं नसरुल्लाह के बिना नहीं रह सकता, दिल्ली से अंजू अपने फेसबुक मित्र नसरुल्लाह से मिलने दिर खैबर पख्तूनख्वा पहुंची है, गौर हो कि सीमा हैदर मामले की भी यही स्थिति है वो अपने प्यार सचिन मीणा से मिलने भारत पहुंची है।

Indian Girl Named Anju Reaches Pakistan

पाकिस्तान के पत्रकारों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि भारत से एक अंजू नाम की लडकी आई है

अंजू पाकिस्तान का वीजा लेकर अपने प्यार नसरुल्लाह से मिलने के लिए खैबर पख्तूनख्वा में उसके घर पहुंच गई। सीमा और अंजू में मामले में एक मोटा फर्क ये है कि सीमा बिना वीजा से अवैध तरीके से भारत में आई वहीं अंजू ने बाकायदा कानूनी तरीके से पाकिस्तान में प्रवेश लिया है।

End of Feed