दुनिया

कनाडा में भारतीय छात्रा की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत; मामले की जांच में जुटे अधिकारी

Indian Student Found dead in Ottawa: कनाडा के ओटावा में भारतीय छात्रा की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव समुद्र के किनारे मिला जिसको लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की जिसके बाद अधिकारी जांच जुट गए। कनाडा में भारतीय उच्चायोग ने बताया कि भारतीय छात्रा की मौत की जांच की जा रही है।

Image

भारतीय छात्रा की कनाडा में मौत

Photo : Times Now Digital

Indian Student Found dead in Ottawa: कनाडा के ओटावा में भारतीय छात्रा की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव समुद्र के किनारे मिला जिसको लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की जिसके बाद अधिकारी जांच जुट गए। कनाडा में भारतीय उच्चायोग ने बताया कि भारतीय छात्रा की मौत की जांच की जा रही है।

कैसे हुई भारतीय छात्रा की मौत?

लापता वंशिका का शव दो दिन बाद समुद्र के किनारे मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक मौत का कारण नहीं पता चल पाया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, डेराबस्सी के दविंदर सैनी की इकलौती बेटी वंशिका परिवार में अपने भाई से बड़ी थी। वह यहां से 12वीं नॉन मेडिकल करके कनाडा ढाई साल पहले गई थी।

क्या है पूरा मामला?

आप विधायक कुलजीत सिंह रंधावा के सहयोगी दविंदर सैनी की बेटी वंशिका सैनी ढाई साल पहले 12वीं की परीक्षा पास कर उच्च शिक्षा के लिए ओटावा गई थीं। हाल ही में वंशिका ने 18 अप्रैल को आखिरी एग्जाम दिया था उसके बाद पार्ट टाइम काम भी शुरू कर दिया था।

भारतीय उच्चायोग ने 'एक्स' पर एक पोस्ट के जरिए भारतीय छात्रा वंशिका की मौत की जानकारी दी। उच्चायोग ने छात्रा की मौत पर दुख जताते हुए बताया कि संबंधित अधिकारियों के समक्ष मुद्दा उठाया गया है और मामले की जांच की जा रही है। हम हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए शोक संतप्त परिजनों के साथ संपर्क में हैं।

Indian Student in Canada

कनाडा में भारतीय छात्रा की मौत

अचानक गायब हो गई थी वंशिका

पीड़िता के पिता दविंदर सैनी के अनुसार, बीती 25 अप्रैल को उसकी बेटी के साथ आखिरी बार बात हुई थी। बातचीत में वह सामान्य थी परंतु अगले दिन उसकी रूम पार्टनर का फोन आया कि वंशिका कमरे में वापस नहीं लौटी है और उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा है। इसके बाद पुलिस में वंशिका की गुमशुदकी की शिकायत दी गई।

बकौल रिपोर्ट, दो दिन बाद कॉलेज के पास एक बीच किनारे वंशिका का शव मिला। दरअसल, वंशिका शुक्रवार करीब नौ बजे बस पकड़कर बिना बताए कॉलेज के लिए निकली थी और उसी रात उसका मोबाइल बंद हो गया। पुलिस ने शव बरामद कर लिया, लेकिन मोबाइल फोन नहीं मिला।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article