India Pakistan Tension: पाकिस्तानी नागरिकों के लिए जारी मेडिकल वीजा की वैधता आज (29 अप्रैल) से समाप्त हो जाएगी। ऐसे में केंद्र सरकार के निर्देश पर सभी राज्यों की सरकार पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने में जुटी है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ पांच बड़ै फैसले लिए जिनमें पाकिस्तानी नागरिकों के लिए जारी किए गए वीजा को रद्द करना शामिल हैं।
भारत नहीं छोड़ा तो होगी जेल
भारत सरकार ने हाल ही में पाकिस्तानी नागरिकों को लेकर एक नोटिस जारी किया जिसमें कहा गया कि अगर किसी पाकिस्तानी नागरिक ने तय समय पर भारत नहीं छोड़ा तो उन्हें गिरफ्तार कर केस चलाया जाएगा। प्रावधान के मुताबिक, समय सीमा पर भारत नहीं छोड़ने वालों को तीन साल तक की जेल या 3 लाख जुर्माना या फिर दोनों का सामना करना पड़ सकता है।
PAK नागरिकों के लिए जारी VISA रद्द
भारत सरकार ने 27 अप्रैल से पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी मौजूदा वैध रद्द कर दिए, जबकि मेडिकल वीजा की वैधता 29 अप्रैल को समाप्त हो जाएगी जिसका मतलब साफ है कि मेडिकल वीजा पर भारत आए पाकिस्तानी नागरिकों को 29 अप्रैल तक भारत छोड़ना होगा। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा गया था कि भारत में वर्तमान में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को संशोधित वीजा की अवधि समाप्त होने से पहले भारत से चले जाना चाहिए। भारतीय वीजा रखने वाले पाकिस्तानी नागरिकों की संख्या तत्काल ज्ञात नहीं है।
