ओवल ऑफिस में ट्रंप ने मनाई दिवाली, US राष्ट्रपति को भारतीय उद्यमियों ने भेंट की हनुमान चालीसा की 'कॉपी'

अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक कार्यालय ओवल ऑफिस में आयोजित दिवाली समारोह में भारतीय मूल के कई प्रमुख लोगों ने हिस्सा लिया। इस खास आयोजन में भारतीय समुदाय की जानी-मानी हस्तियों ने रोशनी के पर्व को धूमधाम से मनाया।

Donald Trump Diwali Celebrations: हर बार की तरह इस बार भी व्हाइट हाउस में दीपावली पर्व मनाया गया है। व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शामिल हुए। ट्रंप ने विशाल गोंडल सहित भारतीय उद्यमियों के साथ दिवाली मनाई और दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर भारतीय उद्यमियों ने ट्रंप को हनुमान चालीसा की एक प्रति भेंट की।

Diwali at White House

व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में दिवाली समारोह। तस्वीर-Photo/X@vishalgondal

समारोह में शामिल हुए भारतीय मूल के लोग

अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक कार्यालय ओवल ऑफिस में आयोजित दिवाली समारोह में भारतीय मूल के कई प्रमुख लोगों ने हिस्सा लिया। इस खास आयोजन में भारतीय समुदाय की जानी-मानी हस्तियों ने रोशनी के पर्व को धूमधाम से मनाया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर समारोह की जानकारी साझा करते हुए GOQii के संस्थापक विशाल गोंडल ने बताया कि उन्होंने इस दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हनुमान चालीसा की एक प्रति भेंट की।

End of Feed