कतर में फंसे भारतीयों के लिए दूतावास की एडवाइजरी; वीजा की वैधता बढ़ी, हेल्पलाइन नंबर जारी

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव को देखते हुए कतर की राजधानी दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए अहम एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने लोगों से स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की है। साथ ही उड़ानों, वीजा वैधता और आपात स्थिति में यात्रा से जुड़ी जरूरी जानकारी भी साझा की गई है।

Doha Indian Embassy Advisor: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच कतर की राजधानी दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने अपने संदेश में कहा है कि मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए कतर में रहने वाले सभी भारतीय नागरिक स्थानीय प्रशासन, खासकर गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। दूतावास ने भारतीय समुदाय से अपील की है कि वे यथासंभव सुरक्षित स्थानों पर ही रहें, बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और खिड़कियों या खुले स्थानों के पास जाने से बचें। साथ ही दूतावास कतर के अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए भी लगातार साझा कर रहा है, ताकि भारतीय नागरिकों को समय-समय पर जरूरी जानकारी मिलती रहे।

Indian Embassy in Doha Qatar Issues Advisory for Indian Citizens (Symbolic Photo)

कतर में फंसे भारतीयों के लिए दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी (सांकेतिक फोटो)

वीजा की वैधता एक महीने के लिए बढ़ी

भारतीय दूतावास ने अपने संदेश में बताया है कि फिलहाल कतर का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया है और सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। दूतावास के अनुसार कतर एयरवेज 7 मार्च को सुबह 9 बजे (दोहा समय) उड़ानों से जुड़ी नई जानकारी जारी करेगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे ताज़ा अपडेट के लिए अपनी संबंधित एयरलाइनों के संपर्क में बने रहें। वहीं, कतर के आंतरिक मंत्रालय ने घोषणा की है कि जिन लोगों के प्रवेश वीजा समाप्त हो चुके हैं या जल्द समाप्त होने वाले हैं, उनकी वैधता एक महीने के लिए बढ़ा दी गई है। जरूरत पड़ने पर इस अवधि को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। यह निर्णय 28 फरवरी 2026 से लागू माना जाएगा। इसके अलावा, आपात स्थिति में कतर से सऊदी अरब जाने के लिए सलवा भूमि सीमा चौकी के रास्ते यात्रा करने का विकल्प फिलहाल खुला रखा गया है।

End of Feed