अब नई मुसीबत, अमेरिका से निर्वासित भारतीयों को भेजा गया पनामा, कितने भेजे गए इसका खुलासा नहीं

पनामा, निकारागुआ और कोस्टा रिका में भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट किया, पनामा के अधिकारियों ने हमें सूचित किया है कि अमेरिका से भारतीय नागरिकों का एक समूह पनामा पहुंचा है।

Indian Deportees From US Arrive in Panama: अमेरिका से निर्वासित एक भारतीय समूह के सुरक्षित रूप से पनामा पहुंचने की जानकारी पनामा सरकार ने भारत को दी है। पनामा में मौजूद 'भारतीय मिशन' स्थानीय सरकार के साथ मिलकर निर्वासितों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा है। पनामा, कोस्टा रिका और निकारागुआ में स्थित भारतीय दूतावास ने गुरुवार को एक्स पर यह जानकारी साझा की।

Deported Indian USA

अमेरिका से निर्वासित भारतीय

भारतीयों की संख्या का जिक्र नहीं

हालांकि, इसमें पनामा पहुंचे भारतीयों की संख्या का जिक्र नहीं किया गया। यह समूह उन 299 अप्रवासी लोगों का हिस्सा है जिन्हें अमेरिकी सरकार द्वारा पनामा भेजा गया है। राष्ट्रपति जोस राउल मुलिनो की सहमति के बाद भारतीय निर्वासित तीन उड़ानों से पनामा पहुंचे थे। मुलिनो ने इस बात पर सहमति जताई थी कि निर्वासितों के लिए पनामा पुल की भूमिका निभाएगा।

End of Feed