दुनिया

चेक रिपब्लिक में स्टोर में चाकू से हमला कर दो महिलाओं की हत्या, हमलावर गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 20, 2025, 03:58 PM IST

एक शख्स ने गुरुवार सुबह प्राग से लगभग 100 किलोमीटर पूर्व में ह्राडेक क्रालोव शहर के एक स्टोर में दो महिलाओं पर चाकू से हमला किया था जिसमें दोनों की मौत हो गई।

Image

चेक गणराज्य में चाकू से हमले में दो महिलाओं की मौत

Photo : PTI

Knife Attack in Czech Republic: चेक गणराज्य के एक स्टोर में चाकू से किए गए हमले में दो महिलाओं की मौत हो गई है, अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उन्होंने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, जिसने गुरुवार सुबह प्राग से लगभग 100 किलोमीटर पूर्व में ह्राडेक क्रालोव शहर के एक स्टोर में दो महिलाओं पर चाकू से हमला किया था।

पुलिस ने पहले कहा था कि दोनों घायल हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है, लेकिन बाद में बताया कि दोनों महिला पीड़ितों की मौत हो गई है। उनकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और बाकी लोगों को कोई खतरा नहीं है। अधिक विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं है।

End of Article