'भारत इस मोर्चे पर बहुत अच्छा काम कर रहा...', अचानक ट्रंप ने क्यों की पीएम मोदी की लीडरशिप की तारीफ?

​​ ट्रंप ने कहा, ‘‘शी लंबे समय से रूस से तेल खरीद रहे हैं। यह चीन के एक बड़े हिस्से की देखभाल करता है और आप जानते हैं, मैं कह सकता हूं कि भारत इस मोर्चे पर बहुत अच्छा रहा है। लेकिन हमने तेल पर ज़्यादा चर्चा नहीं की। हमने साथ मिलकर काम करने पर चर्चा की ताकि यह देखा जा सके कि क्या हम उस युद्ध को ख़त्म कर सकते हैं।''

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा कि रूस से तेल आयात कम करने के मुद्दे पर भारत का रुख बहुत अच्छा रहा है। उन्होंने अपने इस दावे को दोहराया कि मॉस्को से अपनी ऊर्जा खरीद में भारत उल्लेखनीय कमी लाएगा। ट्रंप बुसान में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ शिखर बैठक के बाद वाशिंगटन लौटते समय एयरफोर्स वन विमान में पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे। उनसे रूसी तेल खरीद के बारे में पूछा गया।

trump modi

ट्रंप ने कहा कि रूस से तेल आयात कम करने के मुद्दे पर भारत का रुख बहुत अच्छा रहा।(फोटो सोर्स: AP)

ट्रंप ने कहा, ‘‘शी लंबे समय से रूस से तेल खरीद रहे हैं। यह चीन के एक बड़े हिस्से की देखभाल करता है और आप जानते हैं, मैं कह सकता हूं कि भारत इस मोर्चे पर बहुत अच्छा रहा है। लेकिन हमने तेल पर ज़्यादा चर्चा नहीं की। हमने साथ मिलकर काम करने पर चर्चा की ताकि यह देखा जा सके कि क्या हम उस युद्ध को ख़त्म कर सकते हैं।’’

End of Feed