Indian High Commission Security in UK: भारत के सख्त रवैए के बाद बुधवार को लंदन में भारतीय उच्चायोग के (Indian High Commission) बाहर अधिक संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए और बैरिकेड्स लगाए गए ये सारे कदम सुरक्षा के मद्देनजर उठाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नई दिल्ली में उच्चायोग के बाहर से बैरिकेड हटाने के कुछ समय बाद ही ऐसा किया गया है, भारत ने भारतीय उच्चायोग के बाहर खलिस्तानी झंडे के साथ विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर सख्त रूख अपनाया था।
लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर अधिक संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं
संडे को हुए हमले के बाद भारत ने UK के साथ इस तरह की घटनाओं पर विरोध जताया था, लंदन स्थित इस भारतीय उच्चायोग के बाहर पुलिस अधिकारियों और कई पेट्रोलिंग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई, संडे की घटना के बाद भारतीय दूतावास की बिल्डिंग पर एक विशाल भारतीय ध्वज फहराया हुआ था।
ब्रिटिश उच्चायोग के बाहर लगे अतिरिक्त अवरोधक हटाये गये
दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में ब्रिटिश उच्चायोग के बाहर अतिरिक्त अवरोधक हटा दिये हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था अब भी चाक-चौबंद है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में तिरंगे को खालिस्तानी कार्यकर्ताओं द्वारा नीचे उतारे जाने के कुछ दिनों बाद दिल्ली पुलिस ने यहां सुरक्षा बढ़ा दी थी और अतिरिक्त अवरोधक भी लगाये थे।
भारत ने संडे रात ब्रिटिश उप उच्चायुक्त को तलब किया था
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'यहां ब्रिटिश उच्चायोग के बाहर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। हालांकि, उच्चायोग की ओर जाने वाले मार्ग पर लगाये गये अवरोधक हटा दिये गये हैं, क्योंकि ये आने-जाने में परेशानी पैदा कर रहे थे।' खालिस्तान समर्थकों के विरोध प्रदर्शन के दौरान लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग पर फहरा रहे तिरंगे को नीचे उतारने का एक वीडियो सामने आने की घटना सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद भारत ने रविवार रात ब्रिटिश उप उच्चायुक्त को तलब किया था और वहां 'सुरक्षा व्यवस्था बिल्कुल न होने पर' पर स्पष्टीकरण मांगा था।
शीर्ष ब्रिटिश अधिकारियों ने कहा है कि ब्रिटेन सरकार भारतीय उच्चायोग की सुरक्षा को 'गंभीरता से' लेगी। उन्होंने प्रदर्शनकारियों के एक समूह द्वारा अलगाववादी खालिस्तानी झंडे लहराते हुए भारतीय उच्चायोग में तोड़फोड़ करने की घटना 'अपमानजनक' और 'पूरी तरह से अस्वीकार्य' करार देते हुए इसकी निंदा भी की थी।
