'नस्लवाद से कैसे निपटना है, हम आपको सिखा सकते हैं', UN में स्विटजरलैंड को भारत की खरी-खरी

स्विटजरलैंड के आरोपों को भारतीय राजनयिक ने 'हैरान करने वाला, सतही और गलत-जानकारी पर आधारित बताया।' त्यागी ने स्विटजरलैंड को पहले अपनी घरेलू चुनौतियों खासकर 'नस्लवाद, व्यवस्थित भेदभाव और जेनोफोबिया' जैसे मुद्दों से निपटने के लिए कहा।

Kshitij Tyagi at UN : अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और अभिव्यक्ति की आजादी पर स्विटजरलैंड से बयान पर भारत ने उसकी खिंचाई की है। भारतीय राजनयिक क्षितिज त्यागी ने स्विटजरलैंड पर तीखा हमला बोलते हुए बुधवार को कहा कि इस यूरोपीय देश को अपने बेबुनियाद आरोपों एवं साफ झूठ से परिषद का समय बर्बाद करने से बचना चाहिए। स्विटजरलैंड के आरोपों को भारतीय राजनयिक ने 'हैरान करने वाला, सतही और गलत-जानकारी पर आधारित बताया।' त्यागी ने स्विटजरलैंड को पहले अपनी घरेलू चुनौतियों खासकर 'नस्लवाद, व्यवस्थित भेदभाव और जेनोफोबिया' जैसे मुद्दों से निपटने के लिए कहा।

un

यूएन में भारत ने स्विटजरलैंड को फटकार लगाई। तस्वीर-ANI

भारत के स्थायी मिशन में काउंसलर हैं क्षितिज त्यागी

जिनेवा स्थित भारत के स्थायी मिशन में काउंसलर क्षितिज त्यागी ने मंगलवार को मानवाधिकार परिषद के 60वें सत्र के दौरान कहा, "हम अपने करीबी मित्र और साझेदार स्विट्जरलैंड की आश्चर्यजनक, सतही और गलत सूचना पर आधारित टिप्पणियों पर भी प्रतिक्रिया देना चाहेंगे।" इससे पहले स्विस प्रतिनिधि ने कहा था कि उनका देश भारत सरकार से 'अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने और अभिव्यक्ति व मीडिया की स्वतंत्रता के अधिकारों को बरकरार रखने' का आह्वान करता है।

End of Feed