2047 में विकसित भारत का नेतृत्व करेंगी महिलाएं..., संयुक्त राष्ट्र में बोला भारत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 20, 2024, 12:01 PM IST

Ruchira Kamboj: संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा, कम से कम महिलाएं पीछे नहीं हैं... संख्या हर दिन बढ़ रही है। लेकिन हम यहीं नहीं रुकेंगे। विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए हमें अभी लंबा सफर तय करना है। हम एक ऐसे भारत की कल्पना करते हैं जहां महिलाएं आत्मनिर्भर हों -सशक्त और किसी पर निर्भर नहीं।

Ruchira Kamboj: भारत की महिलाएं आसमान छू रही हैं। नागरिक उड्डयन में 15% महिला पायलट हैं। यह आंकड़ा वैश्विक औसत से 5 फीसदी से काफी अधिक है। वहीं 2014-15 के बाद से महिलाओं द्वारा पेटेंट दाखिल करने में भी 500 गुना से अधिक की वृद्धि हुई है। इतना ही नहीं, 55 हजार से अधिक स्टार्टअप में 67 हजार से अधिक महिला निदेशक हैं। यह बातें, संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज की ओर से कही गई हैं।

Ruchira Kamboj

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज

उन्होंने कहा, देश का लक्ष्य 2047 तक विकसित भारत का है... जिसका नेतृत्व महिलाएं करेंगी। उन्होंने महिलाओं के नेतृत्व वाली विकास पहलों पर जोर देते हुए कहा कि सभी क्षेत्रों में उनकी पूर्ण और समान भागीदारी की आवश्यकता है। महिलाओं की स्थिति पर 68वें वार्षिक आयोग के मौके पर भारत द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजदूत रुचिरा कंबोज ने कहा कि हम एक ऐसे भारत की कल्पना करते हैं जहां महिलाएं खुद से सशक्त हों।

End of Feed