चीनी नागरिकों के लिए भारत ने खोला पर्यटन का दरवाजा, गलवान झड़प के 5 साल बाद फिर शुरू हुई सुविधा

Galwan Clash: गलवान झड़पों के बाद पहली बार चीनी नागरिकों के लिए पर्यटक वीजा सुविधा फिर से शुरू की है। गलवान झड़पों के बाद दोनों देशों के बीच लंबे समय तक राजनयिक गतिरोध बना रहा था।

Galwan Clash: भारत ने 2020 गलवान झड़पों के बाद पहली बार चीनी नागरिकों के लिए पर्यटक वीजा सुविधा फिर से शुरू की है। गलवान झड़पों के बाद दोनों देशों के बीच लंबे समय तक राजनयिक गतिरोध बना रहा था। चीन स्थित भारतीय दूतावास ने चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, सिनो वीबो पर यह जानकारी साझा की है और कहा है कि आवेदन गुरुवार, 24 जुलाई से शुरू होंगे।

India-China

गलवान झड़प के 5 साल बाद भारत ने शुरू किया चीनी नागरिकों के लिए पर्यटक वीजा

चीनी मीडिया ने भी दी जानकारी

चीनी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने भी चीन स्थित भारतीय दूतावास द्वारा वीबो पर पोस्ट किया गया पोस्ट साझा किया। ग्लोबल टाइम्स के अनुसार, भारतीय दूतावास द्वारा जारी पोस्ट में लिखा गया था कि 24 जुलाई, 2025 से चीनी नागरिक भारत आने के लिए पर्यटक वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्हें पहले वेब लिंक पर ऑनलाइन वीजा आवेदन फॉर्म भरना होगा और उसका प्रिंट आउट लेना होगा, और फिर वेब लिंक पर अपॉइंटमेंट लेना होगा। फिर उन्हें भारतीय वीजा आवेदन केंद्र में आवेदन जमा करने के लिए पासपोर्ट, वीजा आवेदन फॉर्म और अन्य संबंधित दस्तावेज साथ ले जाने होंगे।

End of Feed