'भारत ने दुनिया को 'बुद्ध' दिया, 'युद्ध' नहीं', Austria में भारतीय समुदाय के बीच बोले PM Modi'

PM Modi in Austria: मोदी एक दिन पहले मॉस्को से वियना पहुंचे उन्होंने मॉस्को में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ वार्ता के दौरान यूक्रेन संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान खोजने के महत्व पर प्रकाश डाला था।

KEY HIGHLIGHTS
  • मोदी ने कहा, 'हम हजारों वर्षों से अपना ज्ञान और विशेषज्ञता साझा करते रहे हैं'
  • 'हमने दुनिया को युद्ध नहीं, बल्कि बुद्ध दिया है'
  • 'भारत ने हमेशा शांति और समृद्धि दी है '

PM Modi Austria Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत ने दुनिया को युद्ध नहीं, बल्कि बुद्ध दिया है, जिसका अर्थ है कि उसने हमेशा शांति और समृद्धि दी है और देश 21वीं सदी में अपनी भूमिका मजबूत करेगा।वियना में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए मोदी ने यह भी कहा कि भारत आज सर्वश्रेष्ठ होने, सबसे उज्ज्वल बनने और सबसे बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की दिशा में काम कर रहा है।

PM Modi Austria Visit

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने दुनिया को युद्ध नहीं, बल्कि बुद्ध दिया है

मोदी ने कहा, 'हम हजारों वर्षों से अपना ज्ञान और विशेषज्ञता साझा करते रहे हैं। हमने दुनिया को युद्ध नहीं, बल्कि बुद्ध दिया है। भारत ने हमेशा शांति और समृद्धि दी है और इसलिए भारत 21वीं सदी में अपनी भूमिका को और मजबूत करने जा रहा है।'

End of Feed