पाकिस्तान के अफगानिस्तान पर हमलों के विरोध में भारत; MEA ने कहा- यह अस्वीकार्य, नागरिकों की मौत पर पूछे सवाल

अफगानिस्तान में पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों की भारत ने कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इन हमलों में आम नागरिकों की मौत हुई और नागरिक ढांचे को नुकसान पहुंचा है। भारत ने अफगानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान की बात दोहराई, जबकि अफगानिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कोहाट इलाके में सैन्य ठिकानों पर हमले करने का दावा किया है।

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच दक्षिण एशिया में भी हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य टकराव पर अब भारत ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भारत सरकार ने अफगानिस्तान के भीतर पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि इन हमलों में आम नागरिकों की मौत हुई है और नागरिक ढांचे को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

Afghanistan-pakistan

सांकेतिक तस्वीर।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने नई दिल्ली में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि भारत अफगानिस्तान के अंदर पाकिस्तान के एयर स्ट्राइक की निंदा करता है। उन्होंने कहा कि इन हमलों में कई निर्दोष नागरिक मारे गए हैं और नागरिक बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है। भारत ने इस कार्रवाई को पाकिस्तान सरकार का एक और आक्रामक कदम बताया।

End of Feed