पाकिस्तान का दावा, भारत ने उसके तीन सैन्य ठिकानों पर Missile Attack किया

पाकिस्तान के DG ISPR ने देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि भारत ने उसके तीन एयरबेस पर मिसाइल अटैक किया है। यही नहीं पाकिस्तान ने अपने झूठ बोलने की हद पार करते हुए यहां तक कहा कि भारत ने अफगानिस्तान में भी ड्रोन अटैक किया है। साथ ही गीदड़भभकी भी दी है कि जवाबी कार्रवाई करेगा।

आतंकवादियों के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक से पाकिस्तान इतना बौखला गया है कि उसने भारत में ड्रोन और मिसाइल हमले शुरू कर दिए। जिसके बाद भारत की तरफ से भी जवाबी कार्रवाई की गई है। पाकिस्तान के DG ISPR लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने 9-10 मई की रात प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि भारत ने पाकिस्तान के तीन एयरबेस पर हमला बोला है। DG ISPR ने जानकारी दी कि भारत ने उसके तीन एयरबेस नूर खान, मुरीद एयरबेस और शोरकोट एयरबेस पर कई मिसाइलें दागीं।

India missile attach in Pakistan

पाकिस्तान का दावा भारत ने तीन एयरबेस पर किया मिसाइल अटैक

DG ISPR ने दावा किया कि भारत की सभी मिसाइलों को पहले ही इंटरसेप्ट कर लिया गया था, जिसकी वजह से नुकसान नहीं हुआ। साथ ही उन्होंने बताया कि एक मिसाइल जमीन पर गिरी जिससे किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।

End of Feed