दुनिया

G7 ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की, भारत-पाकिस्तान से तनाव कम करने की अपील

G7 देशों के समूह ने भारत और पाकिस्तान से सीमा पर टेंशन कम करने को कहा है। हालांकि, G7 ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की है। जिसमें पाकिस्तानी आतंकवादियों ने धर्म पूछकर 26 पर्यटकों को मौत के घाट उतार दिया था। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ही भारत ने Operation Sindoor चलाकर पाकिस्तान व PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर एयस्ट्राइक की थी।

Image

G7 ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की साथ ही दोनों देशों से टेंशन कम करने को कहा

Photo : Times Now Digital

‘ग्रुप ऑफ सेवन’ (जी-7) देशों ने भारत और पाकिस्तान से अधिक से अधिक संयम बरतने का आग्रह किया है। G7 देशों ने दोनों देशों से सैन्य संघर्ष को बातचीत के जरिए तत्काल कम करने का आह्वान किया है।

G7 द्वारा यह आह्वान ऐसे समय में किया गया है जब परमाणु हथियारों से लैस भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव लगातार बढ़ रहा है। G7देशों ने कहा कि वह स्थिति पर ‘बारीकी से नजर रख रहा है और एक त्वरित एवं स्थायी कूटनीतिक समाधान के लिए अपना समर्थन व्यक्त करता ह।’

G7 देशों के विदेश मंत्रियों ने एक बयान में कहा कि सैन्य तनाव और बढ़ने से क्षेत्रीय स्थिरता को गंभीर खतरा होगा।

समूह ने एक बयान में कहा, ‘G7के सदस्य देशों कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका के विदेश मंत्री और यूरोपीय संघ के उच्च प्रतिनिधि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं और भारत एवं पाकिस्तान दोनों से अधिक से अधिक संयम बरतने की अपील करते हैं।’

इसमें कहा गया, ‘सैन्य तनाव और बढ़ने से क्षेत्रीय स्थिरता को गंभीर खतरा होगा। हम दोनों देशों के नागरिकों की सुरक्षा के लिए बेहद चिंतित हैं।’ G7 देशों ने कहा, ‘हम तत्काल तनाव कम करने का आह्वान करते हैं तथा भारत एवं पाकिस्तान से शांतिपूर्ण समाधान के लिए सीधी बातचीत का आग्रह करते हैं।’

ज्ञात हो कि पाकिस्तानी आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी घटना को अंजाम दिया था। आतंकवादियों ने धर्म पूछकर 26 पर्यटकों को मौत के घाट उतार दिया था। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ही भारत ने Operation Sindoor चलाकर पाकिस्तान व PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर एयस्ट्राइक की थी।

आतंकियों के खिलाफ की गई भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान बौखला गया और उसने भारत पर प्रहार करने की कोशिश की, जसे भारतीय सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया। इसके बाद से पाकिस्तान की तरफ से लगातार कभी ड्रोन तो कभी मिसाइल से भारत पर हमले किए जा रहे हैं। भारत ने भी पाकिस्तान के तीन एयरबेस को निशाना बनाया है। इसकी पुष्टि स्वयं पाकिस्तान ने की है।

Input - PTI

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article