दुनिया

पाकिस्तान में आया भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 4.0 मापी गई तीव्रता, लोगों में फैली दहशत

फिलहाल नुकसान की कोई खबर नहीं है। पाकिस्तान में पिछले एक महीने के दौरान तीसरी बार भूकंप आया है।

Image

पाकिस्तान में आया भूकंप

Pakistan Earthquake: भारत पर युद्ध पर उतारू पाकिस्तान में एक बार फिर भूकंप आया है। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई है। इसने लोगों को दहशत में डाल दिया। फिलहाल नुकसान की कोई खबर नहीं है। पाकिस्तान में पिछले एक महीने के दौरान तीसरी बार भूकंप आया है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने कहा कि आज सुबह 01.44 बजे (IST) पाकिस्तान में भूकंप आया जिसकी रिक्टर पैमाने पर 4.0 तीव्रता रही।

इससे पहले 30 अप्रैल को भी पाकिस्तान में भूकंप आया था। पाकिस्तान में ऐसे वक्त भर धरती डोली है जब पहलगाम हमले के बाद आतंकी देश भारत की ओर से जबरदस्त दबाव झेल रहा है और उसने जंग जैसे हालात पैदा कर दिए हैं।

इससे पहले पाकिस्तान में 12 अप्रैल को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई थी। भूकंप के झटके जम्मू-कश्मीर में भी महसूस किए गए थे।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article