'मैंने 8 बड़े युद्धों को सुलझाया, भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध रोका', ट्रंप ने फिर ठोका नोबेल प्राइज पर दावा

ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच एक संभावित परमाणु युद्ध को रोका, जिससे करीब 3 से 5 करोड़ लोगों की जान बची। बातचीत में ट्रंप ने कहा, इसके बारे में सोचें।

Trump on Nobel Prize: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय विवादों को सुलझाने में अपनी भूमिका को लेकर बड़े दावे किए हैं। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान भारत-पाकिस्तान सहित करीब आठ बड़े युद्धों को सुलझाया है, जो पिछले 30 वर्षों से जारी थे। उन्होंने विशेष रूप से कांगो और रवांडा के बीच 14 साल से चल रहे संघर्ष को समाप्त करने का श्रेय लिया। पत्रकारों के बातचीत के दौरान ट्रंप ने इस तरह के दावे किए।

Trump

ट्रंप ने फिर ठोका नोबेल प्राइज पर दावा

कहा, भारत-पाकिस्तान संभावित परमाणु युद्ध को रोका

इसके अलावा, ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच एक संभावित परमाणु युद्ध को रोका, जिससे करीब 3 से 5 करोड़ लोगों की जान बची। बातचीत में ट्रंप ने कहा, इसके बारे में सोचें। भारत और पाकिस्तान, आप जानते हैं, क्योंकि आपने इसे कवर किया था। वह युद्ध भड़क रहा था। उन्हें शुरू किए अभी एक हफ्ता ही हुआ था। 11 विमान मार गिराए गए थे और वह युद्ध परमाणु होने जा रहा था। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने 30 से 50 मिलियन लोगों की जान बचाई। खैर, क्या आप जानते हैं? यह उससे कहीं ज़्यादा हो सकता था।

End of Feed