'भारत हमेशा शांति के पक्ष में, मानवता के मूल्यों को रखेगा सर्वोपरि'; फ्रांस में जेलेंस्की से बोले PM मोदी

G7 Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ बैठक के बाद कहा कि भारत "हमेशा" शांति के पक्ष में रहेगा और मानवता के मूल्यों को सर्वोपरि रखेगा।

G7 Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ बैठक के बाद कहा कि भारत "हमेशा" शांति के पक्ष में रहेगा और मानवता के मूल्यों को सर्वोपरि रखेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांसीसी शहर एवियॉन में जी7 शिखर सम्मेलन के इतर राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की।

modi Zelenskyy

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (फोटो साभार: @MEAIndia)

PM मोदी ने जेलेंस्की से की मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "एवियॉन में राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की। हाल के दिनों में भारत और यूक्रेन के बीच व्यापक स्तर पर बातचीत हुई है। यह हमारे सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है।"

End of Feed