चीन-PAK दोनों को राजनाथ की खरी-खरी, SCO समिट में बोले-कुछ देश आतंकवाद के समर्थक, आतंकियों पर एक्शन होता रहेगा

एससीओ की रक्षा मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, 'कुछ देश आतंकवाद का समर्थन करते हैं। इस अभिशाप से अकेले नहीं निपटा जा सकता। विश्व में कट्टरता और आतंकवाद बढ़ रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने आतंकी ढांचों को तबाह किया। आतंकवाद पर हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है।

Rajnath Singh in SCO Summit : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर चीन और पाकिस्तान दोनों को खरी-खरी सुनाई है। चीन के बंदरगाह शहर किंगदाओ में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में हिस्से लेने पहुंचे रक्षा मंत्री ने आतंकवाद को लेकर खासतौर पर पाकिस्तान पर निशाना साधा। उन्होंने चीन और पाकिस्तान का नाम लिए बगैर कहा कि कुछ देश हैं जो आतंकवाद का समर्थन करते हैं। आतंकवाद वैश्विक चुनौती है और इससे केवल भारत निपट नहीं सकता है। आतंकवाद को जड़ से मिटाने के लिए वैश्विक सहयोग जरूरी है।

rajnath singh

चीन में एससीओ समिट में हिस्सा लेते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।

'ऑपरेशन सिंदूर' अभी जारी है-राजनाथ

पहलगाम में बीत 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र करते हुए राजनाथ ने कहा कि यह ऑपरेशन अभी जारी है। उन्होंने कहा, आतंकवाद शांति के लिए एक बड़ा खतरा है। आतंकवाद के केंद्र अब नहीं बचेंगे। आतंकवाद पर एक्शन हो कर रहेगा।' रक्षा मंत्री ने कहा कि आतंकवाद शाति के राह में बाधा है। आतंकवाद को पालने-पोसने वाले और उनके समर्थकों को चेतावनी देते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि 'खून बहाने वालों को भारत छोड़ेगा नहीं। आतंकियों पर कार्रवाई होती रहेगी।

End of Feed