सऊदी अरब में 10 दिन में 12 लोगों का सिर कलम, सिर्फ इतना अपराध

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Nov 22, 2022, 02:30 PM IST

रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब सरकार ने अवैध ड्रग्स के 12 दोषियों के सिर को कलम कर दिया है। इससे पहले मार्च में 80 लोगों के सिर को कलम किया गया था।

Saudi Arab Beheading Case: सऊदी अरब में गंभीर अपराध की सजा सिर तन से जुदा है यानी कि दोषी के सिर को कलम कर दिया जाता है। पिछले 10 दिन में 12 लोगों के सिर को एक ही तलवार से कलम किया गया है। जिन लोगों के सिर को तन से जुदा किया वो लोग विदेशी नागरिक हैं और अवैध ड्रग्स के कारोबार से जुड़े थे। टेलीग्राफ ने बताया कि अहिंसक नशीली दवाओं के आरोपों में कैद होने के बाद 12 लोगों को मौत की सजा सुनाई गई थी और इसमें तीन पाकिस्तानी, चार सीरियाई, दो जॉर्डन और तीन सउदी शामिल थे।इस साल मार्च में, सऊदी अरब ने अपने आधुनिक इतिहास में राज्य द्वारा किए गए सबसे बड़े सामूहिक निष्पादन में हत्याओं और आतंकवादी समूहों से संबंधित सहित विभिन्न अपराधों के दोषी 81 लोगों को मौत की सजा दी थी।

mohammed bin salman

मोहम्मद बिन सलमान, क्राउन प्रिंस(सौजन्य-AP)

12 लोगों की फांसी के बाद चर्चा तेज

End of Feed