PM Modi in Bhutan: भूटानी युवाओं ने मोदी के लिखे गीत पर किया गरबा, जीत लिया प्रधानमंत्री का दिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 22, 2024, 02:09 PM IST

गुजराती लोक नृत्य को और अधिक सुंदर बनाते हुए युवाओं ने गुजरात की पारंपरिक पोशाक घाघरा-चोली और कुर्ता पायजामा पहना था। पीएम मोदी ने उन्हें खूब सराहा।

PM Modi Bhutan Visit: पारंपरिक भारतीय पोशाक पहने भूटानी युवाओं के एक समूह ने प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रवार को देश में जबरदस्त स्वागत किया। इन्होंने पीएम मोदी के द्वारा लिखे एक गरबा गीत पर नृत्य किया। इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ‘पड़ोस प्रथम’ की नीति के तहत भूटान के साथ भारत के अनूठे संबंधों को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर भूटान पहुंचे। इस यात्रा के दौरान मोदी का विशेष स्वागत किया गया। भूटान के युवाओं के एक समूह ने हाल में मोदी द्वारा लिखे एक गीत पर गरबा किया।

PM Modi in Bhutan

पीएम मोदी का भूटान दौरा

युवाओं ने गुजरात की पारंपरिक पोशाक पहनी

गुजराती लोक नृत्य को और अधिक सुंदर बनाते हुए युवाओं ने गुजरात की पारंपरिक पोशाक घाघरा-चोली और कुर्ता पायजामा पहना था। पीएम मोदी ने उन्हें नृत्य करते हुए देखा और प्रस्तुति के अंत में उनकी तारीफ की। प्रधानमंत्री का पारो हवाई अड्डे पर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। हवाई अड्डे पर भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने उनकी अगवानी की। पारो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से थिम्पू तक के 45 किलोमीटर लंबे मार्ग को भारत और भूटान के राष्ट्रीय ध्वजों से सजाया गया था और मार्ग के दोनों ओर खड़े भूटानी लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

End of Feed