कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान को झटका, सऊदी अरब ने खुलकर भारत का दिया साथ

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 9, 2024, 05:47 AM IST

Jammu and Kashmir: दरअसल, सात अप्रैल को मक्का में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सऊदी के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच आधिकारिक बैठक हुई। इस बैठक के एक दिन बाद जारी संयुक्त बयान में कश्मीर मसले का जिक्र है।

Jammu and Kashmir: कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दरअसल, मुसीबतों में उसका साथ देने वाले मुस्लिम देश सऊदी अरब ने कश्मीर के मुद्दे पर भारत का साथ दिया है। पाकिस्तान के साथ जारी संयुक्त बयान में उसने कश्मीर मसले को द्विपक्षीय मामला बताते हुए इसे आपसी बातचीत से सुलझाने के लिए कहा है। यह भारत के लिए बड़ी कूटनीतिक जीत है क्योंकि पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे का समाधान करने में तीसरे देश की मध्यस्थता पर जोर देता आया है।

saudi arab

कश्मीर मसले पर सऊदी ने भारत का दिया साथ।

प्रिंस सलमान और शहबाज शरीफ के बीच बैठक

दरअसल, सात अप्रैल को मक्का में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सऊदी के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच आधिकारिक बैठक हुई। इस बैठक के एक दिन बाद जारी संयुक्त बयान में कश्मीर मसले का जिक्र है। इसमें कहा गया, 'दोनों पक्षों ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए दोनों देशों के बीच लंबित मुद्दों, विशेष रूप से जम्मू और कश्मीर विवाद को हल करने के लिए पाकिस्तान और भारत के बीच बातचीत के महत्व पर जोर दिया।'

End of Feed