दुनिया

अमेरिका में एक और भारतीय छात्र पाया गया मृत, ओहियो में मिला शव, पिछले महीने से था लापता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 9, 2024, 10:27 AM IST

हैदराबाद के रहने वाले मोहम्मद अब्दुल अरफात की मौत एक हफ्ते के भीतर ऐसी दूसरी मौत है और 2024 में 11वीं घटना है।

Image

अमेरिका में भारतीय छात्र की मौत

Hyderabad Student Found Dead in USA: अमेरिका में एक और भारतीय छात्र मृत पाया गया है। छात्र पिछले महीने से लापता था। पिछले महीने से लापता 25 वर्षीय भारतीय छात्र अमेरिका के क्लीवलैंड में मृत पाया गया। हैदराबाद के रहने वाले मोहम्मद अब्दुल अरफात की मौत एक हफ्ते के भीतर ऐसी दूसरी मौत है और 2024 में 11वीं घटना है। अरफात की मौत की पुष्टि न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने की है। न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने ट्वीट किया, यह जानकर दुख हुआ कि मोहम्मद अब्दुल अरफात, जिनके लिए एक तलाशी अभियान चल रहा था, वह क्लीवलैंड, ओहियो में मृत पाए गए।

7 मार्च से लापता था छात्र

वाणिज्य दूतावास ने कहा कि वह क्लीवलैंड विश्वविद्यालय के छात्र की मौत की गहन जांच सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका में स्थानीय एजेंसियों के संपर्क में है। वाणिज्य दूतावास ने आगे कहा कि हम उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए शोक संतप्त परिवार को हर संभव सहायता दे रहे हैं। अरफात क्लीवलैंड विश्वविद्यालय से सूचना प्रौद्योगिकी में मास्टर डिग्री हासिल करने के लिए मई 2023 में अमेरिका पहुंचे थे। 25 वर्षीय अरफात 7 मार्च के आसपास लापता हो गया था। उसके पिता ने कहा कि तब से उसका अरफात से संपर्क टूट गया और उसका फोन भी बंद था।

फिरौती के लिए आया था फोन

19 मार्च को अरफात के परिवार को फिरौती के लिए एक फोन आया था। बताया गया था कि उसे ड्रग्स बेचने वाले एक गिरोह ने अपहरण कर लिया है और उसकी रिहाई के लिए 1,200 डॉलर की मांग की। अरफात के पिता ने कहा कि फोन करने वाले ने फिरौती न देने पर छात्र की किडनी बेचने की भी धमकी दी थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article