इमरान खान का बड़ा खुलासा- मेरा कोर्ट मार्शल होगा, पाकिस्तान में लोकतंत्र और न्याय का अंत

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 9, 2023, 09:31 PM IST

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि पाकिस्तान में लोकतंत्र का अंत और न्याय का अंत हो गया है। मेरे कोर्ट मार्शल के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि उनके कोर्ट मार्शल के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इससे पहले देश की शक्तिशाली सेना ने कहा था कि नौ मई को हुई हिंसा के षडयंत्रकारियों के खिलाफ सैन्य अदालतों में सुनवाई की जाएगी। एक दिन पहले ही देश के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने नौ मई की हिंसा के लिए खान को जिम्मेदार बताया था। भ्रष्टाचार के एक मामले में खान की गिरफ्तारी के बाद देश भर में हिंसा फैल गई थी। खान गुरुवार को 10 विभिन्न मामलों के सिलसिले में इस्लामाबाद हाईकोर्ट के सामने पेश होने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख खान (70) ने कहा कि उन्हें पता था कि एक सैन्य अदालत द्वारा उनकी सुनवाई की जाएगी। उन्होंने सैन्य अदालत में एक असैनिक की सुनवाई को पाकिस्तान में लोकतंत्र का अंत और न्याय का अंत बताया।

Imran Khan court martial, Pakistan democracy end, Pakistan justice end

इमरान खान का होगा कोर्ट मार्शल! (तस्वीर-AP)

समाचार पत्र ‘डॉन’ ने खान के हवाले से कहा कि सैन्य अदालत में मुकदमा अवैध होगा। खान ने कहा कि वे लोग जानते हैं कि मेरे खिलाफ दर्ज 150 से अधिक मामले निराधार हैं और इन फर्जी मामलों में मुझे दोषी ठहराए जाने की कोई संभावना नहीं है, इसलिए उन्होंने सैन्य अदालत में मेरा मुकदमा चलाने का फैसला किया है। रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भी एक सैन्य अदालत में खान के मुकदमे का संकेत दिया है। सरकार के मंत्रियों ने बार-बार कहा है कि कोई नई सैन्य अदालतें स्थापित नहीं की जाएंगी और संदिग्धों पर विशेष स्थायी अदालतों में मुकदमा चलाया जाएगा। खान ने हिंसा में अपनी संलिप्तता से इनकार करते हुए कहा कि जब घटनाएं हुईं तो वह जेल में थे। उन्होंने कहा है कि सत्ता प्रतिष्ठान उन्हें राजद्रोह के एक मामले में 10 साल तक जेल में रखने की साजिश कर रहा है।

End of Feed