Pakistan Latest News: भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भारी उथल पुथल की खबर सामने आई है बताते हैं कि
इमरान खान तोशाखाना मामले में कोर्ट के समक्ष पेश नहीं हुए
इस्लामाबाद पुलिस पीटीआई प्रमुख इमरान खान को गिरफ्तार करने के लिए लाहौर गई थी, लेकिन पुलिस के हाथ इमरान खान नहीं लगे हैं वो अपने लाहौर स्थित आवास पर नहीं मिले।
इमरान खान के घर के बाहर समर्थकों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी है और लोग नारेबाजी कर रहे हैं और पुलिस का विरोध कर रहे हैं उनका कहना है कि इमरान खान को किसी भी कीमत पर गिरफ्तार होने नहीं देंगे।
इमरान खान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
गौर हो कि इमरान खान एक मामले में फंसे हैं, बताते हैं कि इस्लामाबाद के अतिरिक्त सत्र न्यायधीश ने 28 फरवरी को इमरान खान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था उनकी गिरफ्तारी तोशखाना मामले में की जा रही है इमरान पर विदेशों से मिले उपहारों को सरकारी खजाने में जमा न कर खुद के लिए इस्तेमाल करने और बाजार में बेचने का आरोप है, इस मामले में उनपर कार्रवाई हो रही है, वहीं इस मामले में पाकिस्तानी चुनाव आयोग ने इमरान खान को अयोग्य भी घोषित किया हुआ है।
पुलिस ने कहा था कि सभी कानूनी आवश्यकताएं पूरी होने के बाद ही इमरान खान को गिरफ्तार किया जाएगा वहीं पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष फवाद चौधरी ने गिरफ्तारी की खबरों पर तीखी प्रतिक्रिया दी, उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर शहबाज शरीफ की सरकार पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ कदम उठाती है तो देश में स्थिति और खराब होगी और समर्थकों के भारी गुस्से और आक्रोश से स्थितियां और बिगड़ जाएंगी।
इमरान खान ने शहबाज पर साधा निशाना
पुलिस के डर से फरार हुए इमरान खान ने ट्वीट कर कहा कि पाकिस्तान ''बनाना रिपब्लिक'' बन गया है। उन्होंने ट्वीट किया कि एक देश का क्या भविष्य हो सकता है जब उस पर शासकों के रूप में बदमाशों को थोपा जाता है? एसएस (शहबाज शरीफ) को एनएबी (नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो) 8 अरब रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग के लिए और एफआईए (संघीय जांच एजेंसी) 16 अरब रुपये के भ्रष्टाचार के लिए दोषी ठहराने वाली थी, लेकिन जनरल बाजवा ने उन्बें बचा लिया गया, वे एनएबी की सुनवाई को टालते रहे।
Police arrive at former PM Imran Khan's residence at Zaman Park, Islamabad to arrest him in the Toshakhana case: Pa… t.co/f3mFIjrhHM
— ANI (@ANI) Mar 5, 2023
इमरान खान तोशाखाना मामले में कोर्ट के समक्ष पेश नहीं हुए
इस्लामाबाद के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इमरान खान तोशाखाना मामले में कोर्ट के समक्ष पेश नहीं हुए हैं हमें पता चला है कि वे लाहौर में हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी कर रहे हैं। समर्थकों की भारी भीड़ को देखते हुए जमां पार्क की ओर जाने वाली सभी सड़कों को बंद कर दिया गया है।
