Pakistans Politics: इमरान खान ने पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में लौटने के संकेत दिए

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 16, 2023, 11:59 PM IST

Imran Khan latest news: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने नेशनल असेंबली में लौटने का संकेत दिया है।

pakistan politics: पाकिस्तान में तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (PTI) के प्रमुख इमरान खान (Imran Khan) ने सोमवार को पहली बार इस साल के अंत में होने वाले आम चुनावों के लिए एक कार्यवाहक सरकार की परामर्श प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए नेशनल असेंबली में लौटने का संकेत दिया। पिछले साल अप्रैल में अविश्वास प्रस्ताव के जरिये इमरान को प्रधानमंत्री पद से हटाए जाने के बाद नेशनल असेंबली के 131 पीटीआई सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया था।

imran khan news
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान

हालांकि, नेशनल असेंबली के अध्यक्ष ने अभी तक उनके इस्तीफे को स्वीकार नहीं किया है और सभी पीटीआई सांसदों को यह सत्यापित करने के लिए बुलाया है कि क्या उनका इस्तीफा 'वास्तविक और स्वैच्छिक' है।

End of Feed