इमरान खान का दावा-जेल में PTI की महिला कार्यकर्ताओं का हो रहा रेप, कोर्ट से दखल देने की मांग

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated May 29, 2023, 12:19 PM IST

Imran Khan News: पाकिस्तानी अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि खुफिया एजेंसियों ने एक कॉल पकड़ा है और इस कॉल में पीटीआई के सदस्य फर्जी एनकाउंटर एवं रेप की साजिस की बात करते हुए पाए गए हैं। इसके कुछ घंटे बाद इमरान खान ने ये आरोप लगाए।

Imran Khan News : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (PTI) के चेयरमैन इमरान खान ने बड़ा दावा किया है। इमरान खान का दावा है कि जेल में बंद पीटीआई की महिला सदस्यों एवं समर्थकों के साथ कथित रूप से बदसलूकी और यहां तक कि उनके साथ बलात्कार किया जा रहा है। इमरान ने सुप्रीम कोर्ट से 'रेप की इन घटनाओं' का तुरंत संज्ञान लेने की अपील की है।

imran khan

इन दिनों मुश्किल भरे दौर से गुजर रहे हैं इमरान खान।

पाकिस्तान में नौ मई को हुई हिंसा

पाकिस्तान में गत नौ मई को हुई हिंसा एवं उपद्रव के आरोप में पीटीआई के समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। इनमें पार्टी की महिला कार्यकर्ता भी शामिल हैं।

End of Feed