'अगर US हमारे परमाणु ठिकानों को निशाना बनाएगा, तो हम दिल्ली और मुंबई पर बम गिराएंगे': भारत में रहे पाकिस्तान के पूर्व दूत

India-Pakistan nuclear war: पूर्व पाकिस्तानी राजनयिक की विवादित टिप्पणी ने क्षेत्रीय तनाव बढ़ा दिया है। भारत पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। बासित, जिन्होंने 2014 से 2017 तक नई दिल्ली में इस्लामाबाद के शीर्ष राजनयिक के तौर पर काम किया, उन्होंने एक बड़ा बयान दिया है।

Abdul Basit: पश्चिम एशिया में तनाव हर दिन के साथ बढ़ता जा रहा है। अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमले के बाद दोनों पक्ष एक दूसरे को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसी बीच, भारत में पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित के एक विवादित बयान ने क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं खड़ी कर दी हैं।

'अगर US हमारे परमाणु ठिकानों को निशाना बनाएगा, तो हम दिल्ली और मुंबई पर बम गिराएंगे': भारत में रहे पाकिस्तान के पूर्व दूत

'अगर US हमारे परमाणु ठिकानों को निशाना बनाएगा, तो हम दिल्ली और मुंबई पर बम गिराएंगे': भारत में रहे पाकिस्तान के पूर्व दूत

सबसे बुरे हालात की एक काल्पनिक स्थिति के बारे में बात करते हुए, बासित जिन्होंने 2014 से 2017 तक नई दिल्ली में इस्लामाबाद के शीर्ष राजनयिक के तौर पर काम किया था, उन्होंने यह संकेत दिया कि अगर पाकिस्तान को अमेरिका या इजराइल से कोई ऐसा सैन्य खतरा महसूस होता है जिससे उसके अस्तित्व पर ही संकट आ जाए, तो वह भारत पर हमला कर सकता है। बासित का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह ऐसा कहते दिख रहे हैं। वीडियो देखकर आप समझ नहीं पाएंगे कि उन्होंने इसमें भारत कहां से आया?

End of Feed