अगर मैं ईरान का एजेंट होता... गोलीबारी से पहले अमेरिकी गाला शूटर का खौफनाक मंसूबा आया सामने

White House Firing: हमलावर ने लिखा, अगर मैं अमेरिकी नागरिक की जगह ईरानी एजेंट होता, तो मैं यहां एक M2 ब्राउनिंग .50-कैलिबर मशीन गन ला सकता था और किसी को कुछ पता भी नहीं चलता।

White House Firing: व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में गोलीबारी करने के आरोपी व्यक्ति ने गोलीबारी से कुछ ही मिनट पहले अपने परिवार को एक परेशान करने वाला घोषणापत्र भेजा था। इसमें उसने खुद को हत्यारा बताया था और यहां तक कि एक काल्पनिक ईरानी एजेंट का जिक्र भी किया था जो सुरक्षा व्यवस्था को भेदकर आसानी से अंदर घुस गया था। न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, व्हाइट हाउस में आयोजित समारोह में कथित तौर पर हमला करने वाले कोल टॉमस एलन (31) ने दस्तावेज में खुद को "दोस्ताना संघीय हत्यारा" बताया था और ईरानी एजेंट का उदाहरण देते हुए तर्क दिया था कि समारोह की सुरक्षा व्यवस्था खतरनाक रूप से ढीली थी और उसे आसानी से भेदा जा सकता था।

अगर मैं अमेरिकी नागरिक की जगह ईरानी एजेंट होता...

उसने लिखा, अगर मैं अमेरिकी नागरिक की जगह ईरानी एजेंट होता, तो मैं यहां एक M2 ब्राउनिंग .50-कैलिबर मशीन गन ला सकता था और किसी को कुछ पता भी नहीं चलता। इसमें वह M2 ब्राउनिंग .50-कैलिबर मशीन गन का जिक्र कर रहा था। एलन के घोषणापत्र में ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों को निशाना बनाने का इरादा भी बताया गया था और इसमें राजनीतिक हिंसा के कई संदर्भ शामिल थे। एक अमेरिकी अधिकारी ने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया कि दस्तावेज में अधिकारियों के नाम उच्चतम से निम्नतम क्रम में लक्षित अधिकारियों के रूप में थे, जबकि FBI निदेशक काश पटेल का नाम इसमें शामिल नहीं था।

End of Feed