अमेरिकी प्रस्ताव पर रूस-चीन के वीटो पर भड़का इजरायल, पूछा-आपके यहां ऐसा हुआ होता तो क्या करते?

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Oct 26, 2023, 06:54 AM IST

Israel Hamas War: मध्य पूर्व की हालत पर अमेरिका ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र में एक मसौदा प्रस्ताव पेश किया जिस पर रूस और चीन ने वीटो कर दिया। इस मसौदा प्रस्ताव में इजरायल पर हमास के हमलों की निंदा करना और अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुरूप बंधकों की रिहाई का आह्वान शामिल है।

Israel Hamas War: इजरायल-हमास युद्ध पर संयुक्त राष्ट्र में दुनिया की महाशक्तियां आमने-सामने आ गई हैं। यूएन में इजरायल पर हमास के हमलों की निंदा के लिए अमेरिका की ओर से लाए गए प्रस्ताव पर रूस और चीन ने वीटो कर दिया। चीन और रूस के वीटो पर संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के राजदूत गिलाड एरडान भड़क गए और कहा कि इन दोनों देशों में यदि इसी तरह का कत्लेआम हुआ होता तो ये इजरायल से भी ज्यादा ताकत से पलटवार किए होते।

UN Resolution

यूएन में चीन और रूस ने निंदा प्रस्ताव पर वीटो किया।

हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि दोबारा हमला न हो-इजरायल

इजरायल के राजदूत ने कहा, 'इजरायल में हम अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। यदि आपके देश में इसी तरह का कत्लेआम हुआ होता तो मैं निश्चित हूं कि आप इजरायल से ज्यादा ताकत से हमला करते।' रूस को संदेश देते हुए राजदूत ने कहा, 'इस तरह के बर्बर नरसंहार के बाद आतंकियों के खिलाफ कोई बड़ी सैन्य कार्रवाई नहीं होगी, इस तरह की बात आपको अपने दिमाग से निकाल देनी चाहिए। आतंकवादियों ने इजरायल पर बहुत क्रूर एवं बर्बर हमला किया। इस तरह का हमला दोबारा न हो, इजरायल यह सुनिश्चित कर रहा है।'

End of Feed