Pakistan Blast: पाकिस्तान में एक बार फिर से ब्लास्ट हुआ है, इस ब्लास्ट के निशाने पर पाक सुरक्षा अधिकारी थे। इस आतंकी हमले में कम से कम दो सुरक्षा अधिकारियों की मौत हो गई है और कई के घायल होने की खबर है। अभी तक इस हमले की किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
पाकिस्तान में ब्लास्ट (फाइल फोटो)
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में जो मौलाना चलाता था 'जिहाद का विश्वविद्यालय', उस हमीदुल हक हक्कानी के उड़ गए चिथड़े; हमलावर का पता नहीं
सुरक्षा बलों के वाहन पर हमला
मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में आईईडी विस्फोट में दो सुरक्षा अधिकारियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए, आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर जिले के सालारजई के मुल्ला सईद इलाके में शुक्रवार को सड़क किनारे हुए आईईडी विस्फोट में कथित तौर पर सुरक्षा बलों के एक वाहन को निशाना बनाया गया।
घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश जारी
इस विस्फोट के बाद सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया। अभी तक किसी समूह ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।
