रूस-चीन से मिली चुनौती तो घबराए ट्रंप, परमाणु हथियारों की दौड़ तेज करने का किया ऐलान, पेंटागन को दिया न्यूक्लियर टेस्ट का आदेश

हाल ही में रूस की ओर से परमाणु मिसाइल के परीक्षण और चीन की लगातार बढ़ती ताकत के बीच ट्रंप ने ये ऐलान किया है। ट्रंप को डर सता रहा है कि रूस-चीन जल्दी ही उसकी ताकत की बराबरी पर आ जाएंगे।

Donald Trump on Nuclear Weapons: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने परमाणु हथियारों की दौड़ और तेज करने का ऐलान कर दिया है। ट्रंप कहा है कि उन्होंने युद्ध विभाग को परमाणु हथियारों का परीक्षण शुरू करने का आदेश दिया है। हाल ही में रूस की ओर से परमाणु मिसाइल के परीक्षण और चीन की लगातार बढ़ती ताकत के बीच ट्रंप ने ये ऐलान किया है। ट्रंप को डर सता रहा है कि रूस-चीन जल्दी ही उसकी ताकत की बराबरी पर आ जाएंगे।

Donald Trump

परमाणु हथियारों की दौड़ में उलझे ट्रंप (AP)

ट्रंप ने क्या-क्या कहा?

इसे लेकर ट्रंप ने पोस्ट किया, संयुक्त राज्य अमेरिका के पास किसी भी अन्य देश की तुलना में सबसे अधिक परमाणु हथियार हैं। यह मेरे पहले कार्यकाल के दौरान ही संभव हो पाया, जिसमें मौजूदा हथियारों का पूर्ण अपडेट और नवीनीकरण भी शामिल है। इसकी प्रचंड विनाशकारी शक्ति के कारण, मुझे ऐसा करने से नफरत थी, लेकिन मेरे पास कोई विकल्प नहीं था! रूस दूसरे स्थान पर है, और चीन काफी दूर तीसरे स्थान पर है, लेकिन अगले 5 वर्षों में हम बराबरी पर आ जाएंगे। अन्य देशों के परीक्षण कार्यक्रमों के कारण, मैंने युद्ध विभाग को निर्देश दिया है कि वे हमारे परमाणु हथियारों का समान आधार पर परीक्षण शुरू करें। यह प्रक्रिया तुरंत शुरू होगी। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद!

End of Feed